Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 05:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती
देश

जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

January 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी प्रभारी अनोखे पूरी को निलंबित किया गया है. साथ ही मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से कई लोग बीमार हो गए, जिसमें आज पांच लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 15 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब और आबकारी विभाग की सांठगांठ से जहरीली शराब बेची जा रही थी. घटना के बाद शराब माफिया कुलदीप फरार है.

डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि पांच लोगों की मौत हो गई है और 15 लोगों की हालत खराब है. हमारी प्राथमिकता इन 15 लोगों की जिंदगी को बचाने की है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह सभी लोगों ने शराब पी थी, इसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि मौत के पीछे की वजह क्या है.

बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दोषियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही दोषी डिस्टीलरी के ख़िलाफ भी कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी प्रभारी अनोखे पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही आरोपी की तलाश शुरू हो गई है. बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवसुंधरा को छोड़ दिल्ली बुलाए गए राजस्थान बीजेपी के सभी बड़े नेता
Next Article मंगेतर को खेत में बुलाकर कुल्‍हाड़ी से काटा

Related Posts

Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

अब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप

May 25, 2026

“खेती में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं”, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.