Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वसुंधरा को छोड़ दिल्ली बुलाए गए राजस्थान बीजेपी के सभी बड़े नेता
देश

वसुंधरा को छोड़ दिल्ली बुलाए गए राजस्थान बीजेपी के सभी बड़े नेता

January 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी के नेताओं को दिल्ली तलब किया है. इसे लेकर राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. जेपी नड्डा से मिलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर दिल्ली पहुंच गए हैं.

सबसे अहम बात यह है कि राजस्थान की राजनीति से जुड़े इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नहीं बुलाया गया है. अचानक से जेपी नड्डा के इन नेताओं के बुलाने को लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं. पिछली बार जब यह लोग मिलने गए थे, तब राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट शुरू हुआ था.

कहा जा रहा है कि जेपी नड्डा के साथ इस मीटिंग के बाद राजस्थान सरकार को लेकर  बीजेपी प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव कर सकती है.

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि ये सामान्य बैठक है और राजस्थान में विधानसभा के तीन उप चुनाव होने हैं, इसके अलावा निकायों के चुनाव होने हैं, इसकी तैयारियों के सिलसिले में यह बैठक बुलायी गई है. मगर इस बैठक में वसुंधरा राजे को नहीं बुलाने से यह संदेश साफ हो गया है कि राजस्थान बीजेपी की राजनीति में अब वसुंधरा राजे के दिन लद गए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, तय किए गए नए मानदंड
Next Article जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

Related Posts

Headlines

NEET पेपर लीक में बड़ा ब्रेकथ्रू, प्रश्नपत्र बनाने वाली महिला लेक्चरर गिरफ्तार

May 16, 2026
देश

पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी भी महंगी, जानें कितना बढ़े दाम

May 15, 2026
देश

विजय सरकार का बड़ा ऐलान, 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.