Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, 3 शादियां, 6 बेटे, जानें ! शुरूआती संघर्षों की कहानी
दुनिया

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, 3 शादियां, 6 बेटे, जानें ! शुरूआती संघर्षों की कहानी

January 8, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 2017 से पहले नंबर के अमीर रहे अमेजन के जेफ बेजॉस को पीछे कर दिया है. आज वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. मस्क की नेटवर्थ 188 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक है, जो कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस की नेटवर्थ 187 बिलियन यूएस डॉलर से एक बिलियन डॉलर ज्यादा है. दुनिया के सबसे अमीर इंसान ने जिंदगी के संघर्षों को झेलते हुए कम बोला और ज्‍यादा किया है. इनकी जिन्‍दगी की कई बातें ऐसी हैं जिनसे हर युवा को सीखना चाहिए.

एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. वे 17 साल की उम्र में कनाडा आ गए थे. एलन बचपन में इतने आत्मविश्लेषी थे कि उनके पेरेंट्स ने डॉक्टर्स को दिखाया था कि कहीं वे बहरे तो नहीं हैं. एलन की मां को आखिरकार एहसास हो गया था कि वो डे ड्रीम यानी दिन में काफी सपने देखते हैं. उनकी मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई बार ऐसा होता था कि वो अपनी ही दुनिया में खो जाता था और उसे आसपास की सुधबुध नहीं रहती थी. पहले मैं परेशान हो जाती थी लेकिन अब मैं उसे अकेला छोड़ देती हूं क्योंकि मुझे पता है कि वो अपने दिमाग में कोई रॉकेट डिजाइन कर रहा है.

एलन का अपने पिता के साथ बहुत अटैचमेंट नहीं रहा है. एलन के पिता कभी उनके ड्रीम्स सपोर्ट नहीं करते थे और एलन कह चुके हैं कि उनका बचपन तकलीफों से भरा रहा है. एलन ने कई दफा अपने पिता से बातचीत भी बंद की. बचपन से कुशाग्र बुद्ध‍ि के रहे एलेन 9-10 साल की उम्र से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगे थे. एलन ने स्पेस थीम से जुड़ा एक कंप्यूटर गेम बना दिया था और इसे एक कंप्यूटर मैगजीन को 500 डॉलर्स में बेच दिया था. इस गेम का नाम ब्लास्टार था और इसे आज भी ऑनलाइन खेला जा सकता है. एलन का बचपन में ज्यादातर समय किताबों में ही जाता था. वे 10-10 घंटे तक किताबों में ही रमे रहते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन ने इनसाइक्लोपिडीया ब्रिटैनिका को नौ साल की उम्र में खत्म कर दिया था और फिर उनकी दिलचस्पी साइंस फिक्शन उपन्यासों में बढ़ने लगी थी.

एक बार कुछ लड़कों ने उन्हें सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया था जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल जाना पड़ा था. वहीं एक बार उन्हें इतना मारा गया था कि उनकी जान जा सकती थी. यही कारण है कि एलन ने कराटे और जूडो की ट्रेनिंग 15 साल की उम्र में ली थी. बता दें क‍ि एलन मस्क दक्षिण अफ्रीका में मिलिट्री जॉइन नहीं करना चाहते थे, इसलिए कनाडा आ गए थे. वे पीएचडी करने के लिए स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी गए थे लेकिन वे महज दो दिनों में ही इस यूनिवर्सिटी से वापस आ गए. दरअसल एलन ने 90 के दौर में इंटरनेट बूम का फायदा उठाने के लिए ये फैसला लिया था.

उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें एलन मस्क ने कनाडा की लेखिका जस्टिन के साथ साल 2000 में शादी रचाई थी. ये रिश्ता आठ साल तक चला था. 2008 में एलन और जस्टिन का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुला राइली के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी. हालांकि दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था. लेकिन उन्होंने एक बार फिर साल 2013 में शादी रचाई लेकिन तीन साल बाद वे फिर अलग हो गए थे. इसके बाद एलन और सुपरस्टार एक्ट्रेस एंबर हर्ड के रिलेशनशिप को मी़डिया में काफी सुर्खियां मिलीं लेकिन दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते जल्द ही ब्रेकअप कर लिया था.

एलन मस्क के पहली पत्नी जस्टिन से 6 बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी. ये पांचों लड़के ही हैं. एलन और उनकी गर्लफ्रेंड का इसी साल मई में बेटा हुआ है. उन्होंने इसका नाम X Æ A-12 रखा है जिसे उन्होंने बाद में बदलकर X Æ A-Xii कर दिया था. एलन इसके चलते सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे. एलन मस्‍क की कमाई के बारे में कहा जाता है क‍ि वो हर सेकेंड 67 लाख रुपये कमाते हैं. इसके बावजूद उनके मन में नये आइड‍ियाज को लेकर गुंजाइश बनी रहती है. बेबाक अंदाज, ऊर्जावान एलन को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद क‍िया जाता है.

एलन मस्क अब तक आठ कंपनियों के फाउंडर रह चुके हैं जिनमें स्पेस एक्स, टेस्ला, हायपरलूप और बोरिंग कंपनी जैसी कंपनियां शामिल हैं. उन्हें बोरिंग कंपनी का आइडिया तब आया था जब वे अमेरिका में ट्रैफिक के बीच काफी परेशान हो गए थे. 2016 में उन्होंने ट्वीट किया था कि वे ट्रैफिक से बचने के लिए अंडरग्राउंड सुरंगों का इस्तेमाल करेंगे लेकिन ऐसा करना काफी महंगा है और उनकी कंपनी अपनी तकनीक और स्मार्ट इंजीनियरिंग के सहारे इसी काम में लगी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू के जेल मैन्युअल उल्लंघन मामले में हाइकोर्ट ने जेल प्रबंधन से मांगी एसओपी
Next Article पुल निर्माण कार्य में अनियमित्ता की शिकायत पर सहायक अभियंता ने किया औचक निरीक्षण

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.