WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी। रविवार को प्रखंड के कंडसार में समाजसेवी सह राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की 93 वर्षीया माता सोनावती देवी के हाथो 120 विधवा एवं दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संजय सिंह ने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त कर जरूरतमंद महिलाओं को यह आश्वस्त किया कि वह उनके हर दुख सुख में पूर्व की भांति पुत्र बनकर सहयोग व सहायता करता रहूंगा। इस मौके पर संजय सिंह, पत्नी ममता सिंह, पोती स्वर्ण सिंह, पुत्र संयोग कुमार गहलौत, संगम कुमार गहलौत व खुशबू कुमारी उपस्थित थे।

