Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 02:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को दी गई वैक्सीन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन रूम पहुंचकर वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स का अनुभव जाना
रांची

पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को दी गई वैक्सीन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन रूम पहुंचकर वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स का अनुभव जाना

January 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को दी गई वैक्सीन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन रूम पहुंचकर वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स का अनुभव जाना
-प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी।
-टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी
– उम्मीद करता हूं कि कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा: हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि एक लंबे वैश्विक महामारी के दौर में आज देश को कोरोना संक्रमण की वैक्सीन मिल ही गई। आज यह वैक्सीन हमारे राज्य में भी प्राप्त हुआ और इसकी शुरुआत सदर अस्पताल रांची से हुई। हमारा देश बहुत बड़ा देश है। बड़ा देश होने के साथ-साथ भारत की जनसंख्या लगभग सवा सौ करोड़ है। कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। प्रथम चरण में राज्य के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर, नर्स सहित सभी फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शनिवार
को सदर अस्पताल रांची में प्रेस-मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं यह उम्मीद करता हूं कि कोरोना संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी में यह कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा। आज से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पूरे राज्य में प्रारंभ हो रहा है। राज्य के 24 जिलों में 2-2 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। राज्यभर में कुल 48 वैक्सीनेशन सेंटरों पर आज टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरुप टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से हमसभी लोग वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन यह एक वैक्सीन नहीं बल्कि महामारी से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए एक हथियार है। आज हमारे समक्ष स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीनेशन हेतु सभी जरूरी एहतियात बरती गई है। वैक्सीनेशन के बाद किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट अथवा समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी निगरानी रखी जा रही है। *सभी सेंटरों पर वैक्सीन उपलब्ध हो यही प्राथमिकता* मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में जरूरत के अनुरुप पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी सेंटर सुचारू रूप से चले इस निमित्त पूरी तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के शुरुआती दिनों से ही राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ संक्रमण से बचाव हेतु कार्य कर रही है। कोरोना टेस्टिंग व्यवस्था बनाने में झारखंड देश के टॉप तीन चार राज्यों में शामिल है। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री केके खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेडिकल छात्रा पूजा की मौत अभी तक रहस्य
Next Article शोरूम लूटकर कर्मी की हत्या कर भागने वाले 2 अपराधी कालका मेल से गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.