Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मेडिकल छात्रा पूजा की मौत अभी तक रहस्य
झारखंड

मेडिकल छात्रा पूजा की मौत अभी तक रहस्य

January 16, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़ । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग की छात्रा पूजा कुमारी की मौत पर अभी भी रहस्य बरकरार है। 5 दिनों की मैराथन जांच के बाद भी हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। घटना के 5 दिन के बाद झारखंड के डीजीपी एमपी राव खुद रामगढ़ पहुंचे उन्होंने डीआईजी अमोल वेनुकांत होमकर, हजारीबाग एसपी कार्तिक और रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के साथ बात की है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की बैठक जारी है। दोनों जिलों की एसपी के देखरेख में पूजा हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी में शामिल लोगों से भी डीजीपी बात करेंगे। सूचना यह है कि वे पतरातू डैम के उस घटना स्थल का भी जायजा लेंगे, जहां पूजा की लाश मिली है।
विदित हो कि 12 जनवरी को गोड्डा जिला निवासी पूजा कुमारी की लाश पतरातू डैम में मिली थी। उसके हाथ और पैर दोनों ही रस्सियों से बंधे हुए थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई थी। पुलिस को उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन्हें जरूर कोई सुराग मिलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी जब कुछ हाथ नहीं लगा तो डीआईजी अमोल वेनुकांत होमकर ने हजारीबाग और रामगढ़ एसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम तैयार की, ताकि मेडिकल छात्रा की हत्या के रहस्य को सुलझाया जा सके। 11 जनवरी को पूजा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से रांची के लिए निकली थी। उसने अपने हॉस्टल के वार्डन को बताया था कि रांची में उसका एग्जाम है। हॉस्टल से वह ऑटो से निकली थी और सरकारी बस स्टैंड से बस लेकर रांची के लिए चली थी। हालांकि पूजा के परिजनों के अनुसार हजारीबाग में ही उसे परीक्षा होने वाली थी। वह 3:00 बजे के बाद अपने परिजनों से बात करने वाली थी। लेकिन अचानक वह पतरातू डैम कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई इसका पता किसी को नहीं चला है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजानवर संग घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
Next Article पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को दी गई वैक्सीन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन रूम पहुंचकर वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स का अनुभव जाना

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं थायराइड तो नहीं बिगड़ रहा?

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.