Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 06:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारी मन से विदा हुए ट्रंप, व्हाइट हाउस छोड़ते हुए कही ये बात
दुनिया

भारी मन से विदा हुए ट्रंप, व्हाइट हाउस छोड़ते हुए कही ये बात

January 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस छोड़ना पड़ा. जाहिर है कि वो बहुत ही भारी मन से निकले होंगे. चुनाव में हार के बावजूद भी वो हार स्वीकार नहीं कर रहे थे. वो चुनावी फैसले को नहीं मानने को लेकर इस कदर आतुर थे कि उनके समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला बोल दिया और सांसदों को छुपना पड़ा.

आज एक तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं तो दूसरी ट्रंप ने व्हाइट हाउस से विदा ली. अमेरिकी लोकतंत्र के लिए यह बहुत असहज करने वाला दिन है कि सत्ता से विदा होने वाले राष्ट्रपति ने सत्ता के लिए चुने गए नए राष्ट्रपति को ना ही बधाई दी और ना ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. जब बाइडन राष्ट्रपति पद और कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे होंगे तो उस वक्त ट्रंप फ्लोरिडा में होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत व्हाइट हाउस छोड़ चुके हैं. व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्रंप के लिए जॉइंट बेस एंड्रूज में विदाई समारोह आयोजित किया गया. पिछले एक हफ्ते में पहली बार वो सार्वजनिक रूप से सामने आए. यहां राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों को आखिरी बार संबोधित किया.

व्हाइट हाउस से निकलने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा करना एक बहुत बड़ा सम्मान था. लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, आप सब लोग शानदार हैं. अमेरिका एक महान देश है और ये मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मैं आपका राष्ट्रपति रहा. पिछले 4 साल शानदार रहे. हमने एक साथ बहुत कुछ हासिल किया. ट्रंप ने अपने परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, लोगों को अंदाजा भी नहीं है कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की है. उनकी जिंदगी बहुत आसान हो सकती थी लेकिन उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया. ट्रंप ने अपने दोस्तों और स्टाफ को भी धन्यवाद अदा किया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोरोना महामारी ने बहुत नुकसान किया, लेकिन हमने 9 महीने में ही कोरोना की वैक्सीन बनाई. डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए लड़ूंगा. मैं देखूंगा. इस देश का भविष्य इससे अच्छा नहीं रहा. ट्रंप ने नई सरकार को बधाई दी लेकिन बाइडन का नाम तक नहीं लिया.

विदाई समारोह के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एयर फोर्स वन में सवार होकर फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकौन बनेगा करोड़पति में रांची की कहकशां अमरीन हॉट सीट पर आएगी नजर
Next Article रघुवर सरकार के मंत्री सरयू राय अपनी ही सरकार के घोटाले को ला रहे हैं सामने : डॉ एम तौसीफ 

Related Posts

Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
Headlines

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
Headlines

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026

जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

May 30, 2026

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.