Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 09:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बहन से शादी कर, फिर अवैध संबंध के शक में की उसकी हत्या
Headlines

बहन से शादी कर, फिर अवैध संबंध के शक में की उसकी हत्या

January 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोटा. हाड़ोती में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली लव और मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाकर अपनी बुआ की शादीशुदा बेटी से शादी कर ली. बाद में उन पर अवैध संबंधों को लेकर शक करने लगा और हत्‍या कर दी. आरोपी शख्‍स इतना बेखौफ और शातिर था कि वह पत्नी बनी बहन की हत्या करने के बाद उनके शव को बाइक पर बांधकर 100 किलोमीटर दूर ले गया और चंबल नदी में फेंक दिया. फिर परिवार और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिये पत्नी के मौसा के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मामला दर्ज करा दिया.

कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया करीब दो माह पूर्व कोटा ग्रामीण के इटावा के गैता माखीजा चंबल नदी में 30 वर्षीय महिला का कट्टे में बंद शव मिला था. उनकी शिनाख्त सवाईमाधोपुर निवासी मौसमी मीणा के रूप में हुई थी. पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई. मौसमी की हत्या उसके ही पति नरेश मीणा ने की थी. पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, हत्‍या का मुख्य आरोपी नरेश मीणा है. वह मौसमी का ममेरा भाई है. नरेश ने अपनी बुआ की बेटी मौसमी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. मौसमी ने बाद में अपने पति को छोड़ कर नरेश से शादी कर ली थी. शादी के बाद समाज से प्रताड़ित होने के कारण दोनों जयपुर में रहने लग गये, लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब हुई तो दोनों सवाईमाधोपुर के श्याम नगर में कमरा किराया पर लेकर रहने लगे. इस दौरान अपने मौसा से मिलने पर नरेश मौसमी को टोका करता था. वह मौसमी पर अवैध संबंध का शक करने लगा. इसी बात को लेकर आरोपी नरेश ने मौसमी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. बाद में कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसने मौसमी के शव को चादर में लपेट कर उसे एक बड़े कोरियर के डिब्बे में डाल दिया.

इस पर मौसमी के माता पिता घटना के डेढ़ महीने बाद सवाईमाधोपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई. गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नरेश ने भी मौसा के खिलाफ मौसमी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. सवाईमाधोपुर पुलिस की ढिलाई से आरोपी के हौसले बुलंद होते गये. लेकिन नरेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने इस रहस्य का खुलासा किया .

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरघुवर सरकार के मंत्री सरयू राय अपनी ही सरकार के घोटाले को ला रहे हैं सामने : डॉ एम तौसीफ 
Next Article दूसरे फेज में PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.