Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 12:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
झारखंड

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

January 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची पुलिस ने मांडर थाना क्षेत्र के बूढ़ा खुखरा गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक अवैध हथियार कारोबारी मोहम्मद रकीब  को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक से एक मारुति सुजुकी अल्टो कार, दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक कारबाइन सहित हथियार बनाने का अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी टीम के पहुंचते ही एक व्यक्ति कार से भागने लगा उसे पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ की । पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद रकीब बताया। अल्टो कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर सीट में छिपा कर रखा गया दो देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर हथियार बनाने वाला उपकरण अपने पक्के मकान एवं मिट्टी के खपरैल मकान में रखने की बात बताई। उसके निशानदेही पर अन्य सामान बरामद किया गया।
नरकोपी से भी हुआ हथियार बरामद
नरकोपी थाना पुलिस ने झिकपानी डूमरी में साहिर अंसारी के घर में छापेमारी कर एक कारबाइन सहित भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गयी है। बरामद सामानों में 9 एमएम का 10 जिंदा गोली, 7.65 का तीन जिंदा गोली, 7.65 का 10 खोखा, 315 बोर का दो गोली, दो खोखा, 12 एमएम का 18 गोली सहित हथियार बनाने का समान और मशीन बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार बनाने का मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। मामले में आरोपित साहिर अंसारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुठभेड़ में मारे गए पीएलएफआई उग्रवादी का खास सहयोगी एके- 47 के साथ गिरफ्तार
Next Article सैफ अली खान से तलाक के बाद बीते 17 सालों सिंगल है अमृता सिंह

Related Posts

Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.