WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के दशमफॉल थाना पुलिस ने हुसीरहातू गांव के जंगली क्षेत्र में शनिवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते कार्रवाई करते हुए एक एकड़ 70 डिसमिल में लगे पोस्ता को नष्ट कर दिया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस लगातार पोस्ता की खेती पर नजर रख रही है। साथ ही इसके खेती करने वालों का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान ही दशम फॉल थाना क्षेत्र में पोस्ता की खेती करने की सूचना मिली थी जिसे जैप -2 कंपनी के जवानों ने जंगली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया।

