Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Headlines

युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

January 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दिनदहाड़े एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद झुलसे हुए युवक को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और उसके परिजनों पर लगाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर चल रही है. दरअसल, यह पूरा मामला थाना सोरों के पहाड़पुर खुर्द गांव का है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और उसके परिजनों पर लगाया है. परिजनों का कहना है कि मृतक युवक की पत्नी के अवैध संबंध थे. इसी के चलते उसने युवक को जिंदा जलाकर मार दिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है.

मृतक के पिता सुरेश चंद्र का कहना है कि कुछ लोग मेरे बेटे को भट्टे पर बुलाकर ले गए. उसकी पत्नी के भी किसी और से अवैध संबंध थे. उसने गाली दी और इन्ही लोगों ने मेरे बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया है. वहीं, एसपी मनोज कुमार सोनकर का कहना है कि पहाड़पुर गांव थाना सोरों क्षेत्र के अमित नामक युवक भट्टे पर काम करता था. उसकी जलकर मौत हो गई.
मनोज कुमार सोनकर ने आगे बताया कि मृतक अमित के साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि अमित का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी वजह से उसने खुद ही अपने आप को आग लगा ली थी. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से अभी तहरीर लेने का प्रयास किया जा रहा है. तहरीर के आधार पर पोस्टमॉर्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेजस्वी ने ऐसी क्या की बड़ी गलती जिसपर JDU ने कहा- भाड़े के ज्ञान का यही अंजाम
Next Article बिहार का यह 25 साल का युवक बना जैन सन्यासी, बहन 2012 में ले चुकी है सन्यास

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.