Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 10:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंगाल सरकार ने पारित किया एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव
देश

बंगाल सरकार ने पारित किया एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव

September 6, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। विपक्षी पार्टी माकपा और कांग्रेस ने इसका समर्थन किया जबकि भाजपा ने इसका विरोध किया। भाजपा विधायक स्वाधीन सरकार ने बिल का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने की मांग की। इस प्रस्ताव में एनआरसी को अमानवीय और तानाशाही भरा कदम करार दिया गया है।

राज्य विधानसभा में एनआरसी पर राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए राज्य के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि एनआरसी पूरी तरह से मानवता के खिलाफ है। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इसे लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस पर सटीक कदम नहीं उठाया है। अविलंब लोगों को परेशान करना बंद करना चाहिए।

इसके बाद भाजपा के विधायक दल के नेता मनोज टिग्गा ने इसका विरोध किया और कहा कि 2013 में यह काम शुरू हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के निर्देश पर इसकी पूरी प्रक्रिया शुरू हुई थी। भाजपा तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने की बात कर रही हैं। असम आंदोलन के बारे में 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया था। उसमें घुसपैठियों को वापस लौटाने की बात की गई थी लेकिन कांग्रेस इसे क्रियान्वयन करने का साहस नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी विपक्ष में थी तब उन्होंने 1983 में आरोप लगाया था कि वाममोर्चा की सरकार बांग्लादेशियों को बंगाल में घुसा रही है और उन्हें वोटर बना रही है। 12 जुलाई 1983 को उन्होंने संसद में इसके खिलाफ बयान भी दिया था और उन्होंने संसद उपाध्यक्ष की कुर्सी की तरफ कागज फेंककर मारा था। उन्होंने बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए स्थगनादेश लाने का प्रस्ताव भी संसद में दिया था।

भाजपा विधायक स्वाधीन सरकार ने कहा कि वे राज्य सरकार के इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हैं। यहां विपक्षी पार्टी के तौर पर देखा जाए तो केवल भाजपा खड़ी है। भविष्य में केवल यही पार्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि एनआरसी की पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कानून और भारतीय कानूनों को मानकर पूरी की गई है। बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुस्लिम पश्चिम बंगाल में घुसे हैं। उन्हें भगाना जरूरी है। इतना कहने के बाद भाजपा के विधायकों ने सामूहिक तौर पर विधानसभा से बहिर्गमन किया। बाहर निकलकर इन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जय श्रीराम जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम, पश्चिम बंगाल में जल्द से जल्द एनआरसी लागू करना होगा की नारेबाजी की।

विधानसभा में सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्षी माकपा तथा कांग्रेस के विधायकों के समर्थन से एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शनिवार को असम में एनआरसी की अंतिम सूची जारी की गई है जिसमें 19 लाख लोगों को सूची से बाहर किया गया है। इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शनिवार और रविवार को राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में पार्टी की ओर से रैली निकाली जाएगी। जबकि 12 सितम्बर को कोलकाता के उत्तरी हिस्से में बड़ी रैली निकलेगी जिसका नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री करेंगी। इसके अलावा तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल असम दौरे पर भी जा सकता है जहां नागरिकता सूची से निकाले गए लोगों के प्रतिनिधियों से बात की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके खिलाफ एक देशव्यापी मुहिम शुरू करने का आह्वान भी राज्य के बाकी विपक्षी पार्टियों से किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरेटर कार में लगी आग
Next Article बच्चा चोरी के अफवाह में फ़िर एक युवक की हुई पिटाई

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इसरो भर्ती का इंतजार खत्म! 244 पदों के लिए रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना होगा

October 24, 2026

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.