Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानिए साइलेंट किलर बीमारी के बारे में, जो आंखों से किडनी तक शरीर का हर अंग कर रही खोखला
हेल्थकेयर

जानिए साइलेंट किलर बीमारी के बारे में, जो आंखों से किडनी तक शरीर का हर अंग कर रही खोखला

February 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अगर आपके शरीर में भी डायबिटीज के लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं तो सावधान हो जाइए. ये बीमारी धीरे-धीरे शरीर के प्रमुख अंगों को खोखला कर सकती है. हाई ब्लड शुगर के चलते मरीज को कई तरह की दिक्कतें महसूस होने लगती हैं. मुंह सूखना, थकावट, पैरों का सुन्न पड़ना और स्किन से जुड़ी समस्या इस बीमारी के वॉर्निंग साइन होते हैं. ये न सिर्फ आपके ब्लडस्ट्रीम को प्रभावित करती है, बल्कि शरीर के मुख्य अंगों को भी खराब करती है.

आंख में धुंधलापन- एक्सपर्ट कहते हैं कि डायबिटीज के कारण किसी इंसान की आंखें भी खराब हो सकती है. इसमें इंसान को धुंधला दिखना शुरू हो जाता है. ये बीमारी आंखों के रेटीना में मौजूद रक्त कोशिकाओं को डैमेज करने का काम करती है. इसके लास्ट स्टेज पर कई बार इंसान पूरी तरह से अंधा भी हो सकता है.

किडनी फेलियर- डायबिटीज के रोगियों में किडनी से जुड़ी समस्या बेहद सामान्य है. एक बार किडनी काम करना बंद कर दे तो आपको किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि हाई ब्लड शुगर के चलते इंसान की किडनी भी फेल हो सकती है.

पैरों में सुन्नपन- डायबिटीज में नर्व्स डैमेज होने की वजह से पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है. डायबिटीज से रक्त वाहिकाएं खराब हो जाती हैं, जिससे सर्कुलेशन में दिक्कत आने लगती है. अगर आपको भी पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

जख्म न भरना- डायबिटीज के मरीजों के जख्म आसानी से नहीं भरते हैं. रक्त कोशिकाओं के खराब फ्लो की वजह से ऐसी दिक्कतें होती है. कई बार तो मच्छर के काटने के बाद खुजाने भर से स्किन पर जो निशान आते हैं, वो भी बड़े घाव में तब्दील हो जाते हैं.

स्किन डैमेज- रक्त कोशिकाओं के डैमेज होने से डायबिटीज मरीजों को स्किन से जुड़ी समस्या भी होने लगती है. ये स्किन पिग्मेंटेशन का कारण भी बन सकती है. इसके अलावा स्किन पर गहरे धब्बे, खासतौर से हाथ और पैरों पर मुश्किलें बढ़ा देते हैं. इनमें दर्द या खुजली बेशक न हो, लेकिन इससे धीरे-धीरे स्किन डैमेज होने लगती है.

हृदय रोग- डायबिटीज से जुड़ी समस्या होने पर हार्ट डिसीज (हृदय रोग) होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. हाई ब्लड शुगर आपकी कार्डियोवस्क्यूलर हेल्थ पर बुरा असर डालती है. इसके चलते हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा हो जाता है.

डायबिटीज का इलाज- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी तो ये है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और परहेज करें. इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनसे आप डायबिटीज को कंट्रोल करके एक सामान्य जीवन जी सकते हैं. प्रोसेस्ड और रिफाइंड फूड का सेवन करने से बचें. सिर्फ हेल्दी कार्ब्स का ही सेवन करें. फाइबर वाली चीजें खाना शुरू करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article(अपडेट )लोहरदगा आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत
Next Article पतंग लूटने गए छह साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.