Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबा रामदेव ने आज लॉन्च की कोरोना की नई दवा
देश

बाबा रामदेव ने आज लॉन्च की कोरोना की नई दवा

February 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

योगगुरू बाबा रामदेव ने आज कोरोना की नई दवा लॉन्च की है. पतंजलि का दावा है कि नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है. नई दवा के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे. नई दवा का नाम भी कोरोनिल ही है. पतंजलि का कहना है कि कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा.
आयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है. पतंजलि का कहना है कि नई कोरोनिल दवा CoPP-WHO GMP सर्टिफाइड है. दवा लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाया जा रहा है.
कोरोना की नई दवा लॉन्च करने के बाद आजतक से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मुझ पर पिछले तीन दशकों से कितने सवाल उठे हैं, जब मैंने कहा था कि बीमारियों को कंट्रोल नहीं आप खत्म कर सकते हैं, अब सारे सर्टिफिकेशन के साथ हमारे पास 250 से अधिक रिसर्च पेपर है, अकेले कोरोना के ऊपर 25 रिसर्च पेपर है, अब कोई दुनिया में सवाल नहीं उठा सकता.

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोरोनिल का इस्तेमाल पहले से लोग कर रहे थे, लेकिन अब डीजीसीए के बाद हमें डब्लूएचओ से अप्रूवल मिल गया है, ये 154 देशों के लिए अप्रूवल मिला है, इसके बाद हम अब आधिकारिक रूप से कोरोनिल का निर्यात कर सके हैं, हम वैज्ञानिक पद्धति से कोरोनिल पर रिसर्च किया.
इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर और ग्लोबल लीडर बन रहा है, योग और आर्युवेद को हम वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, पतंजलि ने सैकड़ों रिसर्च पेपर अब तक पब्लिश किए हैं, हमने योग क्रियाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दुनिया के सामने रखा है.
बाबा रामदेव ने कहा, ‘जब हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए, कुछ लोगों के मन में रहता है कि रिसर्च तो केवल विदेश में हो सकता है, खासतौर पर आयुर्वेद के रिसर्च को लेकर कई तरह के शक किए जाते हैं, अब हमने शक के सारे बादल छांट दिए हैं, कोरोनिल से लेकर अलग-अलग बीमारी पर हमने रिसर्च किया है.’

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘पतंजलि के अनुसंधान का देश को फायदा तो होगा ही, पर वैज्ञानिक रूप से यह काम करने के लिए बाबा रामदेव और आचार्च बालकृष्ण का धन्यवाद करता हूं, जो अब वैज्ञानिक आधार लेकर फिर से जनता के सामने आए हैं, तो निश्चित तौर पर लोगों का विश्वास और इस पर बढ़ेगा.’
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की तारीफ करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद पद्धति पर लोगों का विश्वास बढ़ा है, कोरोना से पहले आयुर्वेद का मार्केट हर साल 15 फीसदी बढ़ रहा था, लेकिन कोरोना के बाद इसमें 50 से लेकर 90 फीसदी का उछाल आया है, भारत ही दुनिया के लोगों का विश्वास आयुर्वेद पर बढ़ रहा है.
इससे पहले पतंजलि ने 23 जून 2020 को कोरोना के लिए कोरोनिल लॉन्च की थी, जिसमें 7 दिन में कोरोना के इलाज का दावा किया गया था. हालांकि लॉन्च होते ही ये दवा विवादों में आ गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक मार्च से कोचिंग, कॉलेज,स्कूल, पार्क, सिनेमाघर खोलने की मिली अनुमति, पढ़िये! झारखंड सरकार का पूरा फ़ैसला
Next Article दिनदहाड़े अभियंता की गोली मारकर हत्या

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.