Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक मार्च से कोचिंग, कॉलेज,स्कूल, पार्क, सिनेमाघर खोलने की मिली अनुमति, पढ़िये! झारखंड सरकार का पूरा फ़ैसला
रांची

एक मार्च से कोचिंग, कॉलेज,स्कूल, पार्क, सिनेमाघर खोलने की मिली अनुमति, पढ़िये! झारखंड सरकार का पूरा फ़ैसला

February 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड में करीब एक साल से बंद कक्षा आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च महीने में शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को रांची में हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार में कई अन्य छूट भी देने का निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार ने कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पार्क, सिनेमाघर, कौशल विकास केंद्र, आठवीं, नौवीं और 11वीं के क्लास शुरू करने पर लगे प्रतिबंध को एक मार्च 2021 से समाप्त करने का भी निर्णय लिया है । हालांकि अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी और विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। 25 फरवरी से आईटीआई संस्थानों में पठन-पाठन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। वहीं यूनिवर्सिटी यूजीसी की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को स्वतंत्र है। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन को पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य होगा।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने पर सहमति जताई की गयी और पार्क खोलने पर लगे प्रतिबंध को भी एक मार्च से हटाया जा रहा है। इसके अलावा किसी प्रकार के खेल या कार्यक्रम के आयोजन में खुली जगह पर अधिकतम एक हजार दर्शकों के साथ आयोजित करने की अनुमति सरकार एक मार्च से दे रही है। स्विमिंग पूल फिलहाल स्पोर्टस पर्सन के लिए शुरू किये जाएंगे।

मेला और प्रदर्शनी में अधिकतम 1000 लोगों की उपस्थिति को अनुमति दी गयी है, वहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी अधिकतम 1000 दर्शकों की उपस्थिति में आयोजित होगी। 1अप्रैल से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है, लेकिन केंद्र के खुलने के पहले आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा।

एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था हो, पार्क जा सकेंगे लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमित लोग अब भी हैं। इसके लिए एहतियात जरूरी है। रांची एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वालों के सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था करें। इस कार्य मे एयरपोर्ट को प्रमुखता दें। मुख्यमंत्री ने निदेश दिया किया आंगनबाड़ी केंद्रों को एक अप्रैल से शुरू करें, इससे पूर्व आंगनबाड़ी सेविका का टीकाकरण सुनिश्चित होना चाहिए।  हेमंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। राज्यवासी इसे नजरअंदाज न करें। इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने का अभियान रुकना नहीं चाहिए।  गाइडलाइंस का हनन किसी हाल में न हो। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री   बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव   अमिताभ कौशल एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखेसारी लाल यादव का बड़ा आरोप, कहा- मेरा भी सुशांत जैसा हाल करना चाहते हैं इंडस्ट्री के कुछ लोग
Next Article बाबा रामदेव ने आज लॉन्च की कोरोना की नई दवा

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.