Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां ने की गला घोंटकर एकलौते पांच वर्षीय पुत्र की हत्या
Headlines

मां ने की गला घोंटकर एकलौते पांच वर्षीय पुत्र की हत्या

February 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सरायकेला। राजनगर थाना क्षेत्र में मां द्वारा अपने ही पांच वर्षीय पुत्र की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद शव को दो दिनों तक घर में छुपाए रखा और आराम से अपना नित्य कार्य करती रही। ग्रामीणों ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने घर से ही शव को बरामद किया और आरोपी कलयुगी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला राजनगर थाना क्षेत्र के बीटा गांव का है।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार शाम को ही अशांति तियू ने अपने पांच वर्षीय बेटे विनीत तियू का नारियल की रस्सी गले में बांध कर गला घोंट दिया था। इसके बाद उसका शव घर के अंदर ही फर्श पर दो दिनों तक पड़ा रहा। हत्या के समय घर में कोई नहीं था। सिर्फ मां और बेटे ही घर में थे। आरोपी महिला अशांति तियू का पति महेंद्र तियू विगत कई माह से बीमार है और करीब 15 दिनों से जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को आरोपी महिला के पति की अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, जिसको लाने उसके ससुर अस्पताल गए थे। हत्या के बाद भी अशांति तियू अपना घर का सारा काम करती रही। गुरुवार शाम तक भी बच्चा नजर नहीं आया तो पास के घर की एक लड़की ने विनीत के बारे में उससे पूछा। महिला द्वारा बताया गया कि विनीत सो रहा है। जब लड़की को शक हुआ तो उसने घर के अंदर जाकर देखा तो विनीत को जमीन पर मृत पड़ा था। इसके बाद उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। घर में किसी पुरुष के नहीं होने के कारण पहले पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। फोन से ही अस्पताल में इलाजरत उसके पति को इस बावत जानकारी दी गई। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित किया।
शुक्रवार को राजनगर पुलिस ने उसके घर जाकर मृत बच्चे का शव बरामद किया। पुलिस ने गत्या में प्रयुक्त नारियल की रस्सी भी जब्त कर लिया है। हत्यारोपी महिला ने पुलिस के समक्ष गुस्से में आकरर पुत्र की हत्या करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी शंभू शरण दास ने बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति बैंक में कार्यरत है और बाहर कहीं पोस्टेड था। बीमार पड़ने के बाद तीन चार माह से घर पर रहकर इलाज करा रहा था। पति की बीमारी के कारण वह चिड़चिड़ा रहने लगी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर गुस्सा में आकर उसने पुत्र की हत्या कर दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन विवाद में हुई थी पारसनाथ बेदिया की गोली मारकर हत्या
Next Article गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर 21 आईईडी बम बरामद, पुलिस को क्षति पहुंचाने की थी साजिश

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.