Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 09:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिछले एक वर्षों में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी
झारखंड

पिछले एक वर्षों में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी

February 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पोचरा बंगला निवासी कन्हैया यादव खुदकुशी करने ही दामोदर नदी पुल पर पहुंचा था। पेशे से मकैनिक कन्हैया अपने घर से सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। लेकिन उसके दिमाग में अपनी जिंदगी को खत्म करने की कहानी चल रही थी। वह अपनी लाल रंग के यूनिकॉर्न बाइक (जेएच 01 एके 5270) से निकला था। सुभाष चौक पहुंचते ही उसने तय कर लिया था कि वह दामोदर नदी में कूदकर अपनी जान दे देगा। कन्हैया ने सीधे अपनी बाइक दामोदर नदी की तरफ दौड़ाई। पुल पार करते ही उसने अपनी बाइक किनारे लगा दी। हेलमेट और बैग भी बाइक में ही छोड़ दिया। यहां तक कि उसने अपने मोबाइल को भी बैग में डाल दिया। इसके बाद वह सीधे दामोदर नदी पुल से नीचे कूद गया।

पिछले एक वर्षों में तीन लोगों ने दी जान

पोचरा बंगला गांव में लाल बहादुर यादव का एकमात्र ऐसा घर है, जिसके आंगन में पिछले एक वर्षों से मातम पसरा हुआ है। एक वर्ष पहले लाल बहादुर यादव की पुत्री मोनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस हादसे से वह पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे, कि उनकी पत्नी की मौत भी ट्रेन से कट जाने के कारण हो गई। शायद उनकी पत्नी को भी बेटी की आत्महत्या का सदमा लगा था। गांव वाले भी उन्हें मानसिक तौर पर विक्षिप्त मानने लगे थे। इन दोनों हादसों के बाद सामाजिक तौर पर लाल बहादुर यादव और उनके पुत्र कन्हैया यादव को लोगों ने काफी सहयोग किया था। लेकिन शनिवार का दिन लाल बहादुर यादव के लिए एक और बुरी खबर लेकर आया। उनके पुत्र ने भी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

अपने काम के अलावा ज्यादा बात नहीं करता था कन्हैया : जितेंद्र अग्रवाल
कन्हैया यादव पिछले दो वर्षों से रामगढ़ शहर के पारालेक्स होंडा एजेंसी में बतौर टेक्नीशियन काम कर रहा था। शनिवार को उसके आत्महत्या की खबर एजेंसी के मालिक जितेंद्र अग्रवाल को भी मिली। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कन्हैया बेहद शांत स्वभाव का लड़का था। वह अपने काम के अलावा ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। जब उसकी मां की मौत हुई थी तब उस वक्त भी एजेंसी प्रबंधन ने उसे हर प्रकार से सहयोग किया था। अचानक उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया, इसका पता किसी को नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉक्टर ने पत्नी व दो बच्चों के साथ की आत्महत्या
Next Article चर्चित गीतकार संतोष आनंद हो चुके है एक-एक पैसे के मोहताज, बेटा कर चुका है सुसाइड, इस एक्ट्रेस ने की 5 लाख की मदद

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.