Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चर्चित गीतकार संतोष आनंद हो चुके है एक-एक पैसे के मोहताज, बेटा कर चुका है सुसाइड, इस एक्ट्रेस ने की 5 लाख की मदद
Headlines

चर्चित गीतकार संतोष आनंद हो चुके है एक-एक पैसे के मोहताज, बेटा कर चुका है सुसाइड, इस एक्ट्रेस ने की 5 लाख की मदद

February 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुजरे जमाने के मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने अपने समय में कई बॉलीवुड फिल्मों में बढ़िया संगीत दिया है. 81 साल के संतोष आनंद ने मोहब्बत है क्या चीज, इक प्यार का नगमा है, मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश, जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यर कर ले घड़ी दो घड़ी जैसे बढ़िया गाने हमें दिए हैं. हालांकि, अब वो समय आ गया है जब संतोष बूढ़े हो चुके हैं और उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है.

संतोष आनंद के बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था. वे खुद अब शारीरिक रूप से लाचार हैं. संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आने वाले हैं. उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष को साझा किया. संतोष ने बताया कि उन्हें बिल तक चुकाने में कठिनाई हो रही है.

auto

संतोष आनंद का जन्म बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुआ था. उन्होंने फिल्म पूरब और पश्चिम से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपना पहला गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ लिखा था, जो 1972 की फिल्म शोर में सुना गया था. इस गाने को मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने इसे कंपोज किया था.
इसके बाद संतोष आनंद ने फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के लिए ‘और नहीं बस और नहीं’ और ‘मैं ना भूलूंगा’ जैसे गानों को लिखा था. इसके लिए संतोष को उनका पहला बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने क्रांति, प्यासा सावन और प्रेम रोग जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे. मोहब्बत है क्या चीज वो गाना था, जिसने संतोष आनंद को उनका आखिरी फिल्मफेयर अवॉर्ड जिताया.

बताया जाता है कि संतोष और उनकी पत्नी को शादी के दस साल बाद बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने संकल्प रखा था. संकल्प, गृह मंत्रालय में IAS अधिकारियों को सोशियोलॉजी और क्रिमिनोलाॅजी पढ़ाते थे. वे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे. संकल्प आत्महत्या से पहले 10 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें होम डिपार्टमेंट के कई सीनियर अधिकारी और डीआईजी का नाम शामिल था. संकल्प ने आरोप लगाया था कि करोड़ों के फंड में गड़बड़ी के चलते इन अधिकारियों ने उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर किया था.

संकल्प ने 15 अक्टूबर 2014 को पत्नी के साथ दिल्ली से मथुरा पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों ने कोसीकलां कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी. इस हादसे में उनकी बेटी की किसी तरह बच गई थी. बूढ़े संतोष की परेशानी को देखते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. नेहा के अलावा विशाल ददलानी ने भी संतोष आनंद से उनके लिखे गीत मांगे और कहा कि वे उन्हें रिलीज करेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिछले एक वर्षों में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी
Next Article ईसीएल मुग्मा एरिया के अभियंता घूस लेते गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.