WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री एवं झारखंड के खूंटी से सांसद अर्जुन मुंडा ने आयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप 251000.00 (दो लाख एकावन हजार रुपये) का निधि समर्पण किया है। इस दौरान निधि समर्पण समिति के प्रान्त अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार उपस्थित रहे। मौके पर, श्रीराम जन्मभूमि निधि सर्मपण अभियान के जिलाध्यक्ष भीम सिंह मुण्डा, एकल अभियान के संरक्षक रोशन लाल शर्मा, प्रमोद सिंह, मदन मोहन गुप्ता, बालमुकुंद कश्यप, अंचल सचिव संजीव चौरसिया, संभाग प्रमुख प्रकाश महतो, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनुप साहु उपस्थित रहे।

