WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुमला। झारखण्ड के गुमला जिले के कामडारा से बड़ी ख़बर आ रही है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या हो गई है। घटना की सूचना पाकर, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए । हत्या के कारणों का अब तक नहीं हुआ है खुलासा।
घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा मामला क्या है। टांगी से काटकर सभी की हत्या की गई है। मृतकों में माता, पिता, पुत्र, बहू और एक बच्चा शामिल है।
पांचों लोगों के हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है. मृतकों में दो महिला और दो पुरुष के अलावा एक बच्चा शामिल है। घटना की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी ने कहा कि आपसी विवाद में हत्या की गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

