Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार
झारखंड

पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

February 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गुमला। जेल में बंद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई कमांडरों के इशारे पर रंगदारी व लेवी लेने के आरोप में बसिया पुलिस ने तीन लोगों राजेन्द्र महतो और उसके दो सहयोगियों दिवाकर दास एवं अमन कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर मंगलवार को गुमला जेल भेज दिया। बसिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार ने पुलिस की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इनके पास से एक देसी कट्ठा व जिंदा गोली व नगदी बरामद की गयी है।
एसडीपीओ ने बताया कि 14 फरवरी को एक व्यक्ति ने बसिया थाना में आकाश टाईगर के नाम से पीएलएफआई द्वारा दो लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबर के साथ सन्हा दर्ज कराया था। जिसपर बसिया पुलिस ने रणनीति के तहत लेवी के पैसें नेट बैंकिंग के तहत ट्रांसफर करा दिया। इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस कर अनुसंधान शुरू किया। जिसमें उपयोग कर्ता कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोम्बेकेरा देवाटोली निवासी राजेन्द्र महतो का नाम आया । इसके बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि यह पूर्व में पीएलएफआई के परमेश्वर गोप एवं बारूद गोप के लिए रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है। इसके बाद सोमवार देर शाम बसिया की पुलिस टीम द्वारा राजेन्द्र महतो के घर छापेमारी कर राजेन्द्र महतो एवं उसके दो सहयोगी दिवाकर दास एवं अमन कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं तलाशी लेने पर उसके कमर में रखा एक देशी कट्टा,एक जिंदा गोली,उपयोग में आए दो मोबाइल एवं पंद्रह हजार रुपए नगद बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार राजेन्द्र महतो ने बताया कि होटवार जेल में बंद पीएलएफआई के कमांडर बारूद गोप एवं परमेश्वर गोप के निर्देश पर लेवी मांगने का काम किया जाता था। बसिया पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को गुमला जेल भेज दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी, पार्टी करके लौट रहे छह दोस्तों की हुई मौत
Next Article ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.