Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 05:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब 250 रुपये में मिलेगी निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन !
हेल्थकेयर

अब 250 रुपये में मिलेगी निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन !

February 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो चुका है. वैक्सीनेशन के पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई. एक मार्च से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. इस बीच खबर है कि प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की कीमत 250 रुपये प्रति डोज हो सकती है. इसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज शामिल है.
सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की कीमत 250 रुपये प्रति डोज होगी और इस बारे में केंद्र सरकार जल्द ही घोषणा कर सकती है. वैक्सीन का एक निश्चित मूल्य होगा, कोई कैपिंग नहीं होगी. बताया जा रहा है कि आज या कल तक प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत की घोषणा सरकार कर सकती है.
बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होगा. वैक्सीनेशन के दौरान 60 साल से ऊपर की उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी. हालांकि 45 साल से 60 साल के बीच के लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी, लेकिन इस एज ग्रुप के उन्हीं लोगों को वैक्सीन मिलेगी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं.
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 6 राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 8,333 नए केस सामने आए. इसके बाद केरल में 3,671 और पंजाब में 622 नए मामले सामने आए. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कुल 16,488 नए मामलों में से 85.75 प्रतिशत केस 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं.
हालांकि, इस बीच 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटों के दौरान किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई. ये राज्य गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मिजोरम, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं.

बता दें कि आज कैबिनेट सचिव ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, J&K और पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बैठक की. इस दौरान कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने और इससे निपटने को लेकर चर्चा की गई.
गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1,42,42,547 लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है. इनमें 66,68,974 हेल्थकेयर वर्कर्स और 51,19,695 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 मार्च से 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड
Next Article मुर्गी मारने के विवाद में व्यक्ति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

आसमान से होगी बाढ़ की निगरानी : सीएम सम्राट बोले- सिर्फ लैब तक न रहे तकनीक

October 29, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026
Headlines

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसमान से होगी बाढ़ की निगरानी : सीएम सम्राट बोले- सिर्फ लैब तक न रहे तकनीक

October 29, 2026

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.