Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवती ने अपने ही भाई से रचा ली शादी, घटना ने आक्राेशित परिवार ने बेटी की चिता जलाई
रांची

युवती ने अपने ही भाई से रचा ली शादी, घटना ने आक्राेशित परिवार ने बेटी की चिता जलाई

March 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले से बेहद हैरान करने वाला वाक्‍या सामने आया है। यहां अपनी ही बेटी की घिनौनी करतूत से शर्मसार एक पिता ने जीते जी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया। श्‍मशान घाट में विधि-विधान के साथ बेटी का पुतला बनाकर पहले उसकी चिता सजाई। फिर मुखाग्नि देकर उसे पंचतत्‍व में विलिन किया गया। अंतिम संस्‍कार की रस्‍म अदायगी में युवती के सभी परिजन मौजूद रहे। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती ने घर से भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी कर ली। जिसके बाद पूरे गांव में परिवार की इज्‍जत नीलाम हो गई।

मामला चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के लारी गांव का है। यहां विष्‍णु टोला में रहने वाले युवक ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली। इसके बाद गांव-घर में इस परिवार की थू-थू हो रही है। बुधवार को युवती के नाराज पिता और परिवार वालों ने युवती का पुतला बनवाया और सिमरा घाट में अंतिम संस्‍कार कर दिया। युवती की शर्मसार करने वाली इस हरकत से उसके पिता सदमे में हैं। कहा कि बेटी ने उनकी नाक कटा दी। वे समाज में किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे।

अपने प्रेमी, रिश्‍ते में चचेरे भाई के साथ 28 फरवरी को ही घर से भाग गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने रजरप्‍पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती क्रांति कुमारी के पिता सुनील महतो ने अपनी बेटी को जबरन घर से भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जितेंद्र कुमार, मिथिलेश को आरोपित किया था। रामगढ़ पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद बीते दिन बड़ी मशक्‍कत से प्रेमी जोड़े को ढूंढ‍ निकाला। थाने में युवती और उसके चचेरे भाई ने शादी करने की बात कबूल की है। युवती के परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ रहीं।
परिवार वालों का कहना है कि युवती अब उनके लिए मर चुकी है। उसने जिंदगीभर के लिए परिवार को घुटन दे दिया। इतनी जिल्‍लत बर्दाश्‍त नहीं की जा सकती। इसके लिए ही युवती को मरा हुआ मानकर हमने अंतिम संस्‍कार कर दिया। बहरहाल, लारी गांव के विष्‍णु टोला में माहौल गर्म है। युवती के पूरे परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया है। रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली इस घटना से चितरपुर में हर कोई सन्‍न है।

चचेरे भाई-बहन की शादी की खबर आने से पहले गांव में युवती का तिलक समारोह होना था। रांची के खेलगांव इलाके में उसकी शादी तय कर दी गई थी। इधर युवती के इस कदम से उसके घर में परिवार जनों का बुरा हाल हो गया है। रजरप्‍पा थाने के थानेदार विपिन कुमार ने बताया‍ कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। ऐसे में उनपर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता। उन्‍होंने आपसी सहमति से शादी रचाई है। उनके परिवार वालों को धैर्य से काम लेना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे ट्रैक पर मिला एक्सिस बैंक के मैनेजर का शव, 26 अप्रैल को होने वाली थी शादी
Next Article नंदीग्राम में ममता को टक्कर देंगे शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.