Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नंदीग्राम में ममता को टक्कर देंगे शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट
देश

नंदीग्राम में ममता को टक्कर देंगे शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

March 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 57 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान प्रत्‍याशियों के नाम के बारे में जानकारी दी। हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम से बीजेपी ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से मुकाबला करने के लिए मौजूदा विधायक सुवेंदु अधिकारी को ही टिकट दिया है। इसको देखते हुए अब नंदीग्राम सीट पर सबसे बड़ी लड़ाई होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। सुवेंदु पहले ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे और कुछ महीने पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे।

गौरतलब है कि इस बार मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ने जा रही हैं। ऐसे में बीजेपी ने यहां से ममता के पूर्व सारथी रहे सुवेंदु अधिकारी को उतारकर मुकाबला बेहद दिलचस्‍प बना दिया है। सुवेंदु अधिकारी पहले दावा कर चुके हैं कि अगर उन्‍हें नंदीग्राम से टिकट मिलता है तो वह या तो ममता को 50 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराएंगे या फिर राजनीति से संन्‍यास ले लेंगे।

auto

पहली लिस्ट में बीजेपी ने अपनी पार्टी की ओर से 56 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है,

जबकि सहयोगी पार्टी AJSU के लिए बीजेपी ने बाघंडी सीट छोड़ी है। साल 2016 में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महज तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार पार्टी पूरी ताकत के साथ बंगाल में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च और 1 अप्रैल को पहले और दूसरे चरण के मतदान होंगे। दोनों चरणों में 30-30 सीटों पर वोटिंग होगी। कुल 60 में से बीजेपी 57 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम सुवेंदु अधिकारी का है। सुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी

एक दिन पहले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने कुल 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें 50 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इनके अलावा 42 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 SC उम्मीदवार और 17 ST प्रत्‍याशी भी टिकट पाने में सफल हुए हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी को शिबपुर से टिकट मिला है, जबकि अभिनेत्री कंचन मलिक को उत्तरपाड़ा से मौका मिला है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवती ने अपने ही भाई से रचा ली शादी, घटना ने आक्राेशित परिवार ने बेटी की चिता जलाई
Next Article बोरिंग की हुए पानी में लग रही है आग।

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.