Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानें कौन है तीरथ सिंह रावत
देश

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानें कौन है तीरथ सिंह रावत

March 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

देहरादून। उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत को नए सीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। तीरथ सिंह रावत के नाम की दूर-दूर तक चर्चा नहीं थी। विधायक दल की बैठक में सभी ने लोकसभा सांसद को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। अब वह राजभवन जाएंगे जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने दावा पेश करेंगे। शाम 4 बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे।

विधायक दल का नेता का घोषणा करते हुए कार्यवाहक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ‘आज यहां विधानमंडल के सदस्यों की बैठक हो रही है। मैं अपने नए नेता का प्रस्ताव रखूं। हमारे बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। मेरे साथ वह विधायक रहे, संगठन मंत्री भी रहे, आप लोग सोच रहे होंगे वह कौन हैं, वह अपने गढ़वाल लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत जी हैं।’

तीरथ सिंह रावत ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, ‘आपके लोगों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा। मैं छोटे से गांव से आया हूं। कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री बनूंगा। आज भी कह सकता हूं कि जो बड़ो ने दायित्व दिया वो मैंने निभाया। आज भी जो जिम्मेदारी दी गई है आपके सहयोग से उसे भी निभाऊंगा। प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगा, टीम भावना से आगे बढ़ेंगे। त्रिवेंद ने जो प्रदेश का विकास किया है पिछले 10 साल में ऐसा काम नहीं हुआ। हम उसे आगे बढ़ाएंगे।’

जानें कौन है तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वर्तमान में वह पौड़ी लोकसभा सीट से ही सांसद हैं। इससे पहले साल 2012-2017 में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल के बिरला कॉलेज से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएट और पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आरएसएस के साथ बतौर सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ गए। वे एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री रह चुके हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची वीमेंस कॉलेज में सीबीआई का छापा , महिला प्रोफेसर हिरासत में
Next Article इन दो अफसरों के कारण त्रिवेंद्र सिंह रावत को गंवानी पड़ी सीएम की कुर्सी !

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.