Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इन दो अफसरों के कारण त्रिवेंद्र सिंह रावत को गंवानी पड़ी सीएम की कुर्सी !
देश

इन दो अफसरों के कारण त्रिवेंद्र सिंह रावत को गंवानी पड़ी सीएम की कुर्सी !

March 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपनी सीएम की कुर्सी दो आईएएस अफसरों के चलते गंवानी पड़ी। इन अफसरों को लेकर विधायक और त्रिवेंद्र सिंह रावत का मंत्रिमंडल नाराज था। कई बार सीएम से शिकायत के बाद भी उन्होंने इस अनसुना कर दिया।

बीजेपी विधायकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस तरह सीएम के खिलाफ मोर्चा खोला कि आखिरकार पार्टी को सीएम बदलने का फैसला लेना पड़ा। अंदर खेमे में कहा जा रहा है कि दो आईएएस अधिकारियों का अहम रोल रहा। दो आईएएस अधिकारियों में सब बड़ा नाम राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश का है। ओम प्रकाश की नियुक्ती को लेकर प्रदेश बीजेपी में खूब घमासान मचा था। कई उनकी नियुक्ति को लेकर विरोध में थे।

महिला अफसर को कहा जाता था सुपर सीएम

ओम प्रकाश के साथ राज्य में एक महिला अफसर हैं। इन महिला आईएएस अधिकारी से लोग इतना परेशान थे कि कई उन्हें पीछे से सुपर सीएम कहने लगे थे। आलम यह हो गया था कि कई लोग यहां तक कहते थे कि राज्य में सारे फैसले इन्हें महिला अधिकारी के जरिए ही लिए जाते हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत से नहीं मिल पाते था कोई

बीजेपी के एक नेता ने कहा कि सीएम के इर्द गिर्द के दो आईएएस ऑफिसर की वजह से रावत के खिलाफ नाराजगी बढ़ी। वह उनसे मिलने का वक्त नहीं देते थे। कार्यकर्ता घंटों इंतजार करते थे, पर रावत के पास दो मिनट का टाइम भी नहीं होता था। एक नाराजगी यह भी बताई गई कि सीएम ने पहाड़ के लोगों की सुनने की बजाय यूपी से आए अफसरों पर ज्यादा भरोसा किया और पहाड़ वालों की कद्र नहीं की।

नाराज विधायकों और नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता के बीच भी विलेन बनने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहना शुरू किया कि रावत जब पार्टी कार्यकर्ताओं की ही नहीं सुनते तो जनता की क्या सुनेंगे।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों को भी बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता इस हद तक नाराज है कि वह चुनाव में काम न करने की बात कर रहे हैं। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों का कहना है कि पार्टी के भीतर आंतरिक गुटबाजी की वजह से रावत की कुर्सी गई। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के कई नेताओं की नजर पहले दिन से सीएम की कुर्सी पर लगी थी और वह किसी भी तरह उन्हें हटाने की कोशिश में लगे थे। इसके लिए कई तरह की बातें की गई। एक नेता ने कहा कि पार्टी के भीतर की ब्राह्मण लॉबी भी रावत को हटाने के लिए लगातार काम कर रही थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानें कौन है तीरथ सिंह रावत
Next Article अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी को लूटा

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.