Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 101 साल बाद इस महाशिवरात्री पर बन रहा विशेष संयोग, जानें! शुभ मुहुर्त
Headlines

101 साल बाद इस महाशिवरात्री पर बन रहा विशेष संयोग, जानें! शुभ मुहुर्त

March 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है| हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था| भोलेनाथ के विवाह में देवी-देवताओं समेत दानव, किन्नर, गंधर्व, भूत, पिशाच भी शामिल हुए थे|

महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन है| मनोवांछित फल पाने के लिए भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है और महाशिवरात्रि पर शिवलिंग को गंगाजल, दूध, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से स्नान करवाया जाता है| शिव भक्तों के लिए  ये पर्व इस साल और भी ज्यादा खास होने जा रहा है क्योंकि 11 मार्च की इस महाशिवरात्रि को ज्योतिषविदों के अनुसार, 101 साल बाद एक विशेष संयोग बनने जा रहा है|

 

क्या है खास |

ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग आने से त्योहार की महत्वता और भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि इन शुभ संयोगों के बीच महाशिवरात्रि पर पूजा बेहद कल्याणकारी मानी जा रही है| ज्योतिषियों का कहना है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को संसार के कल्याण के लिए शिवलिंग प्रकट हुआ था.

 

तीन संयोगों का मुहूर्त | 

11 मार्च को सुबह 9:24 तक शिव योग रहेगा| इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा, जो 12 मार्च सुबह 8:29 तक रहेगा| शिव योग में किए गए सभी मंत्र शुभफलदायक होते हैं| इसके साथ ही रात 9:45 तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा|

 

क्या रहेगा इस बार का शुभ मुहूर्त |

इस साल महाशिवरात्रि पर में पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, और पूजा की कुल अवधि करीब 48 मिनट तक रहेगी| पारण मुहूर्त 12 मार्च को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक होगा|

 

पूजा की विधि |

प्रात:काल में जल्दी उठकर स्नान करके मिट्टी के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, धतूरा, और चावल आदि डालें और फिर इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं| आप घर में मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भी उनका पूजन कर सकते हैं| जल चढाने के  बाद शिव पुराण और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करे या शिव के पंचाक्षर मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें|

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिक्की तोड़कर उड़ाई एक लाख की रकम
Next Article गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.