Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामायण और महाभारत के किरदार भगवामय
Headlines

रामायण और महाभारत के किरदार भगवामय

March 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अभियान के बीच टीवी के राम को पार्टी में शामिल करने को काफी अहम माना जा रहा हैं, क्योंकि बंगाल में ‘जय श्रीराम’ के नारे के सहारे पार्टी ममता बनर्जी की दुर्गा को भेदना चाहती हैं. रामायाण सीरियल के राम ही नहीं बल्कि सीता, रावण और महाभारत धारावाहिक में अहम किरदार निभाने वाले कृष्ण, द्रौपदी और युधिष्ठिर जैसे अहम चेहरे बीजेपी की कश्ती में सवार हैं.

रामायण सीरियल में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने गुरुवार का बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. 90 के दशक में जब यह सीरियल दूरदर्शन पर आया करता था तो अरुण गोविल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. हालांकि अब उन्हें किरदार अदा किए हुए तीन दशक हो रहे हैं. ऐसे में वो सियासी तौर पर कितने फायदेमंद साबित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा.

रामायण सीरियल में अरुण गोविल के साथ रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी काफी पहले बीजेपी से सियासी पारी का आगाज कर चके हैं. साल 1991 में वह बीजेपी के टिकट पर गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा चुनाव लड़े थे. उन्होंने जनता दल गुजरात के मगनभाई मणिभाई पटेल को करीब 36 हजार वोटों से हराया था. इसके बाद साल 2002 में भी चुनाव जीते थे. 2002 में वह सेंसर बोर्ड के एक्टिंग चेयरमैन भी बने थे.

रामायण धारावाहिक में मां सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने भी बीजेपी से अपनी सियासी पारी शुरू की थी. 1991 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. वह गुजरात की वडोदरा सीट से लड़ी थीं. उन्होंने कांग्रेस के रंजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ को मात दी थी.

रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह ने सीधे तौर पर बीजेपी का दामन नहीं थामा था, लेकिन साल 2003 में बीजेपी ने मनोनीत सदस्य के तौर पर उनेह राज्यसभा भेजा था. 2012 में उनका निधन हो गया है. बीजेपी ने कला और संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए उच्च सदन भेजा था.

महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज काफी पहले बीजेपी का दामन थामा था. वो 1996 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर झारखंड के जमशेदपुर से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने 1999 में मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से हार गए थे. इसके बाद उनका सियासत से मोहभंग हो गया.

महाभारत में ही द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली अभी राज्यसभा की मनोनीत सांसद हैं. पश्चिम बंगाल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. बंगाल के पिछले विधानसभा चुनाव में वह हावड़ा नॉर्थ से चुनाव भी लड़ीं लेकिन हार गईं थी. इसके बाद पार्टी ने 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. वो बीजेपी के तेजतर्रार नेता के तौर पर जानी जाती हैं.

‘महाभारत’ में पांडवों के भाई के तौर पर युधिष्ठिर के किरदार की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने 2004 में बीजेपी का दामन थामा था. बीजेपी ने 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिसका काफी विरोध हुआ था.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोयलांचल के पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मुक्तिनाथ गिरि एवं विष्णु साहु को किया गया सम्मानित
Next Article ऐसे होते थे फ्रॉड, पुलिस ने जांच कर किया सबको गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.