Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 02:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 11 हजार वोल्ट के तार सड़क पर गिरने से दो व्यक्ति झुलसे, ग्रामीणों ने किया नवादा-देवघर रोड जाम
झारखंड

11 हजार वोल्ट के तार सड़क पर गिरने से दो व्यक्ति झुलसे, ग्रामीणों ने किया नवादा-देवघर रोड जाम

March 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोडरमा| सोमवार को कोडरमा के सतगांवा थाना क्षेत्र के मरचोई मोड़ के समीप 11 हजार वोल्ट के तार सड़क पर गिरने से उसकी चपेट में दो लोग आ गये| दोनों व्यक्ति की पहचान शिवबालक सिंह (40 वर्ष) और रामवृक्ष राजवंशी (32 वर्ष) के रूप में हुई है जिसमें शिवबालक सिंह की स्थिति काफी गंभीर है|

जानकारी के अनुसार, शिव बालक सिंह अपने गांव के रामवृक्ष राजवंशी को साथ लेकर साइकिल से अपनी मां के श्राद्ध की सामग्री खरीदने बासोडीह बाजार जा रहा था| इसी बीच मरचोई मोड़ के समीप पहुंचते ही 11 हजार वोल्ट का तार सड़क पर गिर गया जिसके चपेट में शिव बालक और रामवृक्ष राजवंशी आ गये|

Advertisement

दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एक विद्यालय की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगांवा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए शिव बालक सिंह को कोडरमा सदर रेफर कर दिया गया|

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने मरचोई मोड़ को जाम कर दिया और जाम की सूचना पाकर बीडीओ बैद्यनाथ उरांव एवं थाना प्रभारी श्याम लाल यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे और उन दोनों घायलों के उचित इलाज और जर्जर बिजली तार को बदलने की मांग की|

जाम स्थल पर बिजली विभाग के अस्सिटेंड इंजीनियर अभिषेक कुमार, जूनियर इंजीनियर उज्जवल तिवारी और विजय सिंह भी पहुंचे और घायलों के इलाज एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और साथ ही बिजली के तार को बदलने की बात भी कही|

आपको बता दे की घटना का मुख्य कारण सतगांवा में पिछले 32 वर्षों से लगा बिजली का तार है, लोगों के अनुसार तार जर्जर होने की वजह से कई बार गिर चुका है जिससे कई घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन आज तक पुराने बिजली के तार को बदल नहीं गया|

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलगेगा 10 हजार का फाइन, जल्दी करवा ले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक
Next Article केरल में कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका, चुनाव से पहले प्रदेश उपाध्यक्ष केसी रोसकुट्टी ने छोड़ी पार्टी

Related Posts

झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.