WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां रांची के सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले 59 साल के एक शख्स सुनील प्रसाद गुप्ता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हे वहाँ से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें बढ़ते कर्ज और एक सीआईडी सिपाही द्वारा उनकी जमीन हड़पने की बात लिखी हुई थी| पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया|
वहीं मामले की जांच भी तेजी से शुरू कर दी गई है| पूछताछ में आस पास के लोगों का कहना था कि मृतक के पास कोई नौकरी नहीं थी, और उसने काफी कर्ज भी ले रखा था, ऐसे में पैसे मांगने वाले लोग बार-बार आकर उसे बेइज्जत कर रहे थे| इसी बेजजती और पैसा ना चुका पाने के कारण युवक बहुत ही टेंशन में था और उसने डिप्रेशन में यह कदम उठाया|

