Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 04:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सक्रिय हुई पार्टियां
झारखंड

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सक्रिय हुई पार्टियां

September 11, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गयी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने राज्य में अभियान भी शुरू कर दिया है। लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारी में सबसे सक्रिय भाजपा है। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल युनाईटेड (जदयू) आदि शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियां राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। इधर भाजपा राज्य की कुल 81 विधानसभा सीट में से 65 प्लस के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जबकि प्रमुख विपक्षी दल झामुमो बदलाव रैली अवं आम सभा का आयोजन कर रही है।
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से घर घर रघुवर अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलायी है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड का विकास करने में असफल रही है। सरकार गरीब आदिवासियों की जमीन लूटकर उद्योगपतियों को दे रही है। सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। जनता ने इस बार झामुमो की सरकार बनाने का मन बनाया है। पाण्डेय ने कहा कि पार्टी की ओर से राज्य के सभी जिलों में बदलाव रैली अवंआम सभा का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान पार्टी जनता को सरकार की नाकामियों से वाकिफ करा रही है।

auto

झाविमो मीडिया प्रभारी तौहिद आलम ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लकर आये दिन पार्टी की बैठक हो रही है। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता विकल्प की तलाश में है। झाविमो जनता के लिए एक अच्छा विकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जदयू महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गत दिनों रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री अवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि जदयू राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोहरदगा में मुहर्रम के जुलूस में गोली चलने से किशोर की मौत
Next Article फाइनेंस कर्मचारी से एक लाख की लूट

Related Posts

Headlines

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026
Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.