WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के गिरीडीह -तिसरी मुख्य सड़क मार्ग में बुधवार को अस्पन्दना फाइनेंस के कर्मी चंद्रमौलि कुमार से अपराधियों ने एक लाख, दस हज़ार, दो सौ दस रुपये नगदी, बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गये। अपराधियों की संख्या तीन बताया जाता है। सभी अपराधी दो पहिया वाहन से थे। फाइनेंस कंपनी के कर्मी चंद्रमौलि कुमार प्रखंड के बरवाडीह ,सिंघो व गुमगी गांव से वसूली कर राजधनवार ब्रांच जा रहा था। शाखा प्रबधक मो साजिद ने कहा कि मुहर्रम पर्व में बैंक बंद रहने के कारण चंद्रमौलि राजधनवार से पैसा लेकर आ रहा था। फाइनेंस कंपनी के घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी है।
