Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यह सरकार हर महीने देगी 1000 रुपए
बिहार

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यह सरकार हर महीने देगी 1000 रुपए

March 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार के 12वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. वित्तीय वर्ष 2021-22 से 12वीं पास सवा लाख युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता देने की सरकार तैयारी कर रही है. योजना एवं विकास विभाग द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को अगले 5 साल तक यानी 2021 से 2026 तक विस्तारित किया जाना है.

पहले के नियमों और शर्तों के मुताबिक लाभार्थियों के खाते में स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है. इस योजना के अंतर्गत 20 से 25 साल के 12 वी उत्तीर्ण बेरोजगारों को रोजगार की तलाश में मदद के मकसद से सहायता भत्ता दिया जाएगा.उन्हीं युवाओं को भत्ता दिया जाना है, जिन्होंने 12वीं के बाद की पढ़ाई नहीं की है और नहीं अगली कक्षा में नामांकन लिया है. लाभार्थियों को 1000 रुपया महीने के हिसाब से अधिक से अधिक 2 वर्षों तक भत्ता दिया जाता है.

साल 2017 में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत अभी तक 5 लाख से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिला है. इसके तहत 650 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान युवाओं के बैंक खाते में किया जा चुका है. अगले वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 तक में हर साल 150 करोड़ 750 करोड़ का भुगतान होने की संभावना है.

इस राशि से पहले से चयनित लाभार्थियों को भी भुगतान होगा. अधिक आवेदन भी अगर आते हैं तो अस्वीकृति नहीं होगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनुमान से अधिक आवेदन आने पर उसे अस्वीकृत नहीं किया जाएगा. कागजातों की जांच के बाद भत्ते का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा. योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. इसके लिए पहले से ही सभी जिलों में जिला निबंधन और परामर्श केंद्र पहले से काम कर रहे है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना की रफ्तार: कई राज्यों में स्कूल बंद
Next Article कल से ऑटो पेमेंट में आ सकती हैं दिक्कतें, जाने क्या है वजह

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.