Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 08:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»रांची पुलिस की गिरफ्त में आये निवेश पोद्दार ने खूंटी में भी लोगों को लगाया है करोड़ों का चूना
Headlines

रांची पुलिस की गिरफ्त में आये निवेश पोद्दार ने खूंटी में भी लोगों को लगाया है करोड़ों का चूना

April 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। किसी को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर, तो किसी को नौकरी दिलाने के नाम लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले निवेश कुमार उर्फ निवेश पोद्दार के कारनामों की फिहरिस्त काफी लंबी है। विभिन्न जिलों में ऐसी ठगी करने वाले इस नटवर लाल को रांची पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया है।

जानकारी मिली है कि निवेश की सुसराल खूंटी में ही है। इसीका लाभ उठाते हुए खूंटी के कई लोगों को पेट्रोल पंप और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से एक करोड़ से अधिक राशि की ठगी की है। उसने खूंटी में ठगी के मामले को लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अंजाम दिया था, लेकिन अब तक किसी भी भुक्तभोगी ने उसके विरुद्ध पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं कराया है। उक्त नटवरलाल के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगियों में से एक ने बताया कि खूंटी के पांच लोगों से उसने पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर लगभग एक करोड़ की ठगी की है। इन पांच लोगों में तीन अंगराबारी के और दो खूंटी के हैं। नौकरी दिलाने का झांसा देकर भी उसने लाखों का चूना लगाया है। पिछले वर्ष ठगी के शिकार हुए लोगों ने शहर के मेला टांड़ में स्थित उक्त नटवरलाल की ससुराल में जब हंगामा मचाया थाए तब ठगी का यह मामला सामने आया था।

भुक्तभोगियों ने निवेश पोद्दार के ससुराल वालों पर पैसा वापस कराने का दबाव बनाया। इस पर ससुरालवालों के साथ उक्त नटवरलाल ने मामले को सुलझाने के लिए भुक्तभोगियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर जिन पांच लोगों से उसने मोटी रकम की ठगी की थी, उन पांचों ने मिलकर उस पर दबाव बढ़ाया, तो निवेश ने अंगराबारी स्थित 10 डिसमिल जमीन पर नवनिर्मित अपने दो मंजिला पक्के मकान को उनके नाम कर दिया। इस आलीशान मकान का निर्माण निवेश ने अपनी सास के नाम पर खरीदी गई जमीन पर की थी। मकान देने के बाद निवेश ने बाकी राशि को भी देने का आश्वासन दिया था।

भुक्तभोगियों ने बताया कि निवेश की ठसक व लाइफस्टाइल से प्रभावित होकर वे उसके झांसे में आ गए। लगभग सभी को उसने किसी न किसी बहाने प्रोजेक्ट भवन बुलाता था। प्रोजेक्ट भवन में किसी वरीय अधिकारी की तरह उसकी ठसक देख लोग उसके झांसे में आ गए थे। वह अपने आप को नीति सलाहकार बताता था और जब भी खूंटी आता, तो हर बार नयी लग्जरी गाड़ियों में आता था। इससे उसका प्रभाव लोगों पर सहज ही पड़ गया। साथ ही खूंटी में ससुराल होने के कारण बगैर किसी जांच व इकरारनामा के लोगों ने उसे मोटी रकम दे दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंदर के साथ गैंग बनाकर 3 लोगों ने 6 हजार रूपये लूटे, 2 गिरफ्तार 1 की तलाश  
Next Article मजदूरों को सता रहा लॉकडाउन का डर, भारी मात्रा में स्टेशनों पर पलायन करने पहुंचे मजदूरों ने लगाई भीड़

Related Posts

Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.