Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई एरिया कमांडर जोहन तोपनो दस्ते के लोग पुलिस को देखते ही फरार, सामान बरामद
Headlines

पीएलएफआई एरिया कमांडर जोहन तोपनो दस्ते के लोग पुलिस को देखते ही फरार, सामान बरामद

April 16, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी। जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मेरोमबीर के जंगलों के इर्द-गिर्द पीएलएफआई नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन जवानों को देखते ही नक्सली मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने जंगलों में नक्सली कैंप को ध्वस्त कर कई सामानों को बरामद कर सीज किया।

विगत वृहस्पतिवार को खूँटी जिले के रनिया थाना अंतर्गत मेरोमबीर के जंगल में पीएलएफआई के एरिया कमांडर जोहन तोपनो अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था| जिसकी सूचना एसपी आशुतोष शेखर को मिली। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। और एएसपी अभियान रमेश कुमार और डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद सीआरपीएफ 94 के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। डीएसपी की अगुवाई में पुलिस दल जैसे ही मेरोमबीर जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने सुराक्षाबलों को देखते ही घने जंगलों की ओर भाग गये। इस अभियान के दौरान पुलिस ने पीएलएफआई के भारी मात्रा में सामान बरामद कर कैम्प को ध्वस्त कर दिया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उस इलाके का कुख्यात नक्सली जोहन की तलाश लंबे समय से पुलिस को है, साल दिसंबर में हुए पुलिस मुठभेड़ में जोहन भाग निकला था, जबकि सबजोनल कमांडर जिदन गुड़िया उस मुठभेड़ में मारा गया था। उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी, या मुठभेड़ में मारा जाएगा।

इस अभियान के दौरान पुलिस को एसएलआर का एक जिंदा कारतूस, मिस फायर की दो गोली, तीन बाइक, संगठन का 50 पीस पर्चा, 70 पीस लेवी रशीद, नक्सली साहित्य, दो मोबाइल, तीन पिट्ठू, खाद्य सामग्री, दो पीस दरी, चार पीस कंबल, छह जोड़ा जूता, तीन जोड़ा चप्पल, बर्तन, प्लास्टिक बोरा समेत कई सामान बरामद हुआ है।

इस दौरान छापेमारी में एएसपी अभियान रमेश कुमार, डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी, सीआरपीएफ94 बटालियन के सहायक समादेष्टा गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, तोरपा थानेदार अरविंद कुमार, रनिया थानेदार रौशन कुमार, समेत तोरपा सैट सशत्र जिला बल और सीआरपीएफ94 बटालियन के जवान शामिल थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजम्हार में मिली एक लावारिस लाश
Next Article सरकारी अस्पताल से चोरी हुआ कोरोना वैक्सीन

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.