Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री
रांची

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री

April 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मेडिकल किट में सभी आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीमीटर एवं मास्क इत्यादि सभी उपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य के वैसे प्रशिक्षित युवक- युवतियों जिन्होंने पैरा मेडिकल कोर्स किया हो उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त करें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को दीं।

ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने को लेकर कार्य योजना बनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिलों में स्थापित डेडीकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर इत्यादि में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने हेतु कार्य योजना बनाकर मानव बल की नियुक्ति करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयासरत रहें। अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र तथा एयर सिपरेशन यूनिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडमेसिविर की उपलब्धता का लगातार प्रयास करते रहें।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। बढ़ते हुए मरीजों पर पूरी नजर रखी जाए और जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले आ रहे हैं वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों को समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त पूरी तैयारी रखें।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की अद्यतन स्थिति एवं इलाज की व्यवस्था से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव श्री केके सोन, आपदा प्रबंधन सचिव श्री अमिताभ कौशल, नगर विकास सचिव श्री विनय चौबे, एनआरएचएम के अभियान निदेशक श्री रविशंकर शुक्ल उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईएमए ने झारखंड में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मुख्यमंत्री से की मांग
Next Article त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य सरकार को उपलब्ध कराया एचएफएनसी की पहली खेप

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.