WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बीएसएफ के सेवानिवृत्त बड़कागांव जवान, 55 वर्षीय कृष्ण दयाल महतो की आकस्मिक निधन रविवार को रांची में इलाज के दौरान हो गई। वर्तमान में कृष्ण दयाल बड़कागांव एनटीपीसी में गार्ड के रूप में काम करते थे और पिछले कुछ वर्षों से डायबिटीज से ग्रसित थे। उनके निधन से गांव में मातम का माहौल है। कृष्ण दयाल का अंतिम संस्कार चोरका नदी में किया गया।
वही, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अशोक महतो, मुखिया अनीता देवी, पंसस धर्म नाथ महतो, जुगेश्वर प्रसाद दांगी , मनोज गुप्ता , द्वारिका महतो, इंद्रनाथ महतो, बालेश्वर महतो, बुधनाथ महतो बैजनाथ महतो , लालमणि महतो आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया

