WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
ग्वालियर| दिल्ली में लॉकडाउन के बाद मजदूर वापस अपने गांव लौटने लगे हैं। इसी बीच मजदूर और छात्रों को दिल्ली से लेकर आ रही एक बस ग्वालियर-झांसी हाइवे पर पलट गई है।
हादसे के बाद लोगों में अफरा तफरी मैच गई और मजदूर जान बचाने के लिए बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल रहे है| वही, हादसे में 24 लोग जख्मी हुए जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है और 1 घायल व्यक्ति ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया|
बताया जा रहा है कि बस ओवर लोड थी और जोरासी घाटी के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचकर प्रशासन की टीम ने लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हे अस्पताल पहुंचाया|

