अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जनता को इससे राहत दिलाने के लिए आवश्यक दवा और ऑक्सीजन इत्यादि के लिए आज जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा ने अपने सांसद निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति खूँटी उपायुक्त शशि रंजन जी को दी। केंद्रीय मंत्री के इस विकट कालक्रम में सहयोग करने पर खूँटी जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पूरे खूँटी लोकसभा के जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय की गहराइयों से अभिनंदन एवं धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, इस कार्य के प्रति अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुंडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव महतो उर्फ राजू, परता मुण्डा, नीरज पाढ़ी, बुंदी मुंडा, मुनि महादेव मुण्डा, श्रवण साहू, भारतीय मजदूर संघ के जिला सह संयोजक अजय गुप्ता, जगन्नाथ राम, अह्लाद मुण्डा, उनीत कश्यप आदि अनेक लोगों ने बधाई दी।

