Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 01:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट का किया निरीक्षण
रांची

मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट का किया निरीक्षण

April 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को विकास एवं ओरमांझी स्थित ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट छोटानागपुर इंडस्ट्रियल गैस एवं एसके इंडस्ट्रियल गैसेस का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्लांट के संचालक तथा कर्मचारियों ने ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा रोजाना सिलेंडरों में रिफिलिंग के संबंध में जानकारी दी। संस्थान के संचालक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि छोटानागपुर इंडस्ट्रियल गैस प्लांट में प्रति घंटे 36 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने की क्षमता है। संस्थान इस ऑक्सीजन रिफलिंग की क्षमता को एक महीने के भीतर दोगुनी करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि इस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों को सरकार की तरफ से भी सहयोग दी जाएगी ताकि संस्थान अधिक से अधिक क्षमता के साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग का कार्य सुनिश्चित कर सके। मुख्यमंत्री ने प्लांट को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया ताकि कहीं भी ऑक्सीजन की किल्लत उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने संचालक से कहा कि व्यक्तिगत रूप से भी कोई व्यक्ति अगर आपके यहां ऑक्सीजन रिफलिंग के लिए आता है तो उन्हें हर हाल में ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ओरमांझी स्थित एसके इंडस्ट्रियल गैसेस का भी निरीक्षण किया।
संस्थान के संचालक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके संस्थान में प्रतिदिन 900 से 1000 जंबो सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफलिंग की क्षमता है। संस्थान इस क्षमता को और विकसित करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने संस्थान के संचालक को भरोसा दिलाया कि संस्थान की क्षमता को बढ़ाने में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहले आजादी और अब कोरोना की लड़ाई, 104 वर्षीय इस स्वतंत्रता सेनानी ने जीती दोनों जंग
Next Article सरल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्यम हॉस्पिटल ने वेबसाइट किया लॉन्च

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.