WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पिपरवार। धनबाद रेल खंड के सर्वाधिक राजस्व देने वाले राय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पुर्वी छोर पर सुबह ग्यारह बजे से एक लावारिस शव पड़ा हुआ है लेकिन शाम तक शव को निस्तारण करने के लिए रेलवे के पास कोई संसाधन नही है।राय स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक से बात करने पर उन्होने बताया की इसकी सुचना जीआरपी पलामु को दे दी गयी है उनके आने के बाद ही कुछ हो पायेगा।शव को देखने से लग रहा है की ये किसी भिखारी का है जो रेलवे स्टेशन पर ही रहता हो। कोरोना के भय से स्थानीय लोग या अन्य रेलवे कर्मचारी शव के आसपास भी जाने से कतरा रहे है।अरबों कमाने वाले रेलवे स्टेशन पर इस आपात स्थिति से निपटने के लिए जीआरपी या अन्य संसाधन उपलब्ध न हो सवालिया निशान खड़ा करता है जबकी इसके इतर रेलवे बड़े बड़े दावे करता है।

