WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता पूर्व सांसद करुणा शुक्ला (70 वर्ष) का मंगलवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया। दो बार की लोकसभा ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्ला के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ”मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से अलग उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।”
उन्होंने भाजपा के रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव सीट से 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, वह हार गई थी।

