WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चौपारण| झापा पंचायत के ग्राम बेंदुवारा में एक ही दिन मां- बेटे की बीमारी से हुई मौत। बताया जाता है कि बेंदुवारा निवासी उदय चंद्रवंशी 40 वर्ष पिता स्व. दयानंद चंद्रवंशी का निधन राजकोट (गुजरात) के एक अस्पताल में हो गया मौत की खबर मोबाइल से परिजनों को दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदय पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। वह राजकोट में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इनके निधन के महज 4 घंटे पूर्व इनकी मां उषा देवी 65 वर्ष का निधन इलाज के दौरान सदर अस्पताल हजारीबाग में हो गया।

