WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटपा मस्जिद के पास छड़ लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से मारी टक्कर| मोटरसाइकिल पर पति पत्नी और एक बच्चा सवार था। जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या JH10T 9132 काफी तेजी से हज़ारीबाग की तरफ जा रहा था और सामने से मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी और एक बच्चा शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे और अचानक ट्रक ड्राइवर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया|
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा जिसे मेरु चौक पर पकड़ा गया| लोगों ने मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो और एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी| इसके बार उन्हे सदर अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है|

