WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नगर पंचायत क्षेत्र के मार्टिन बंगला निवासी सुदर्शन कंडुलना की विगत रात अकस्मात मृत्यु हो गई। स्वर्गीय कंडुलना की उम्र लगभग 70 वर्ष की रही होगी। वे कोरोना के संक्रमण से ग्रसित थे। लगभग दो सप्ताह पहले उनका कोविड टेस्ट हुआ था। जिसमें उन्हें पॉजिटिव की पुष्टि की गई थी। और तब से दवा देकर होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया था।
उनके भतीजे नितिर कंडुलना ने बताया कि विगत रात अचानक से ही ज्यादा तबियत खराब होने के कारण एमसीएस अस्पताल ले जाया गया| लेकिन गेट तक पहुंचे ही उन्होंने दम तोड़ दिया|
इनका अंतिम संस्कार कदमा चर्च के निकट कब्रिस्तान में हुआ। इनके देहान्त पर परिजनों और सगे संबंधियों के अलावे मुहल्ले में गमगीन माहौल है।

