Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 01:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा
झारखंड

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा

May 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के सचिवों से अनुरोध किया गया है कि वे विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एक कार्य योजना के साथ उपस्थित हों, ताकि महामारी के इस दौर में राज्यवासियों को राहत पहुंचाया जा सके।

सजग है सरकार ,राहत का हो रहा है प्रयास

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों में अचानक हुई वृद्धि और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य भर में दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की। लेकिन चिकित्सा सेवाओं, कृषि गतिविधियों, एफएमसीजी और मनरेगा जैसी सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं को अनवरत जारी रखा।

पूरी तैयारी से आएं बैठक में, गरीबों को देनी है राहत

महामारी के कारण कई योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए राज्य की गरीब आबादी को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के सचिवों को एक कार्य योजना के साथ बैठक में भाग लेने का आदेश दिया है, ताकि कोरोना महामारी से लड़ते हुए विभाग यह सुनिश्चित कर सके कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिल सके।

स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के हुए प्रयास

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अलावा झारखण्ड के लोगों के लिए हर संभव स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य भर में ऑक्सीजन बेड, आई सी यू और वेंटीलेटर बेड बढ़ाए गए। इसके अलावा रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में संक्रमण से पीड़ित लोगों को ऑक्सीजन बेड प्रदान करने के लिए कोविड सर्किट का संचालन किया गया।

महामारी के कारण कई योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावित हुआ

वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में राज्य सरकार द्वारा कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा की गई थी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवा आबादी को रोजगार प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया था। मुख्यमंत्री मुद्रा योजना योजना, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिये छात्रवृत्ति योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, सभी के लिए पीने के साफ पानी की योजनाएं, युनिवर्सल पेंशन योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। हालांकि इन योजनाओं का काफी हद तक लाभ जरूरतमंदों को देकर उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया गया, लेकिन महामारी की वजह से कुछ योजनाएं प्रभावित हुईं हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपनों ने साथ छोड़ा तो मुस्लिम युवकों ने कराया अंतिम संस्कार
Next Article कोरोना से लड़ने के लिए मिशन बदलाव ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.