Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 09:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपनों ने साथ छोड़ा तो मुस्लिम युवकों ने कराया अंतिम संस्कार
झारखंड

अपनों ने साथ छोड़ा तो मुस्लिम युवकों ने कराया अंतिम संस्कार

May 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बड़कागांव। कोरोना महामारी ने ऐसा कोहराम मचाया है कि अब अपने भी दूर होने लगे हैं| कोरोना ने ऐसे दिन दिखा दिए हैं जहां पर मुश्किल समय में अब कोई किसी की मदद नहीं करता, बल्कि सिर्फ दूर रहने की ही कोशिश रहती है। लेकिन इन दूरियों के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धर्म के तमाम बंधनों को तोड़ सिर्फ इंसानियत में विश्वास दिखा रहे हैं। कोरोना आपदा में मानवता और भाईचारे की मिसाल भी सामने आ रही है।

हिन्दू और मुसलमानों का भेद तोड़कर लोग एक-दूसरे की मदद के लिए सामने आ रहे हैं ऐसी ही तस्वीर बड़कागांव प्रखण्ड के चोपदार बलिया में देखने को मिला दरअसल चोपदार बलिया के पांसी टोला निवासी 35 वर्षीय प्रभु चौधरी पिता बढन चौधरी की मृत्यु बीते रविवार की रात हुई। प्रभु चौधरी के मृत्यु के उपरांत उसके रिश्तेदार से लेकर अपने पराए किसी ने भी सुध नहीं ली यहां तक की उनका अग्नि संस्कार करने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वही, प्रभु चौधरी की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हुई।

इसके बाद गांव के ही मुस्लिम युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए परिवार जनों के आदेश पर अग्नि संस्कार करने के बजाए दफन करने का निर्णय लिया तब मुस्लिम युवकों ने खुद कब्र खोदकर मृतक का अंतिम यात्रा अपने कंधों पर निकाला फिर हिंदू रीति रिवाज से मृतक का अंतिम क्रिया कर्म किया। आपको बताते चलें कि मृतक के अंतिम यात्रा से लेकर अंतिम क्रिया कर्म तक मृतक के दो बेटों  के अलावा कोई अपना रिश्तेदार भी शामिल नहीं हुआ। मृतक के अंतिम क्रिया में मुख्य रूप से छोटे खान, कासीद खान, पटानी खान, मोहसीन खान, आजाद खान और मोहम्मद रमजान के अलावा दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोविड गाइड लाइन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर हमला, सब्जी विक्रेताओं ने किया पथराव, एसआई घायल
Next Article मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.