अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में बरकट्ठा मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव और महेश प्रसाद भाजपा कार्यकर्ता और कई गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा किया और कहा कि, “पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में हत्या और जुल्म का कोई स्थान नहीं है। अब वहां चुनाव खत्म हो गया और पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बहाल होना चाहिए। बसंत साव ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी चरम पर है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते है। अन्यथा हम लोग बाध्य होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।”

