WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| हजारीबाग सदर प्रखंड मेरु सिलवार में लगातार 3 दिनों से बिजली नहीं रहने पर लोग परेशान है| ज्ञात हो बीते बुधवार को बारिश होने के बाद से बिजली वापस नहीं आई है| लोगों द्वारा बिजली विभाग से बात करने पर बिजली एसडीओ ने कहा कि बारिश के वक्त बिजली की समस्या उत्पन्न होती है, कब तक बिजली आएगी इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता|
बता दे कि बिजली ना रहने के वजह से लोगों के घरों में पिने का पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है| वही, मेरु में कई इलाके ऐसे हैं जहां पानी की घोर किल्लत है यहां के प्रतिनिधियों के द्वारा उस पर कोई भी ध्यान अब तक नहीं दिया गया है कई जगह सोलर जल मीनार लगे हुए हैं लेकिन उससे भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है|

