WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई| देश में कोरोना ने मौत का तांडव मचा रखा है| वही दूसरी ओर सोनू सूद बिना हार माने लोगों की मदद करने में लगे हुए है| सोनू सूद ने कई जाने बचाई है, लेकिन आज वो एक जान ना बचा पाए| इस बात का उन्हे बहुत ही दुख है और इस दुख को उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से जाहीर भी किया है|
ज्ञात हो कि सोनू सूद ने कुछ हफ्तों पहले नागपूर की एक लड़की को हैदराबाद में फेफड़ों के इलाज के लिए ऐरलिफ्ट कराया था| उस लड़की के फेफड़े पूरी तरह से खत्म हो चुके थे| हालांकि इतने दिनों से जंग लड़ने के बाद आज उस लड़की ने अपनी अंतिम साँसे ली|
सोनू सूद ने भावुक होकर कहा कि, “मेरा दिल भर आया है, काश मैं उसकी मदद कर पाता|”
https://twitter.com/SonuSood/status/1390861409014075396?s=20

